गोरखपुर में यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के चलते गुरुवार को शहर के नैयापार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 33/11 KV विद्युत उपकेंद्र नैयापार से जुड़े इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बाधित रखने का निर्णय लिया गया है। विद्युत विभाग के अनुसार, यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए इस दौरान बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे नैयापार उपकेंद्र से जुड़े कई मोहल्लों के रहवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। कार्य समाप्त होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर लें।

Leave a Reply