37वीं वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड में बुधवार दोपहर 13वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सहायक सेनानायक सुधाकर मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में इसका उद्घाटन किया। शिविरपाल चंद्रेश्वर और दलनायक ब्रजकिशोर शाहू ने मुख्य अतिथि सुधाकर मिश्र का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह के दौरान, मुख्य अतिथि ने सभी टीमों के मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। इसके बाद, उन्होंने पहला तीर चलाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की कुल 10 पीएसी वाहिनियां भाग ले रही हैं। इनमें 37वीं वाहिनी कानपुर नगर, 33वीं वाहिनी झांसी, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, चतुर्थ और 42वीं वाहिनी प्रयागराज, 34वीं और 36वीं वाहिनी वाराणसी, 20वीं वाहिनी आजमगढ़, 39वीं वाहिनी मिर्जापुर और 48वीं वाहिनी सोनभद्र शामिल हैं। अपने संबोधन में, मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर सूबेदार सैन्य सहायक सुरेंद्र सिंह, स्पोर्ट प्रभारी अंकुर दुबे, पीसी रावेंद्र सिंह चौधरी, पीसी शिवांशु द्विवेदी, पीसी अरविंद शुक्ला, हेड क्लर्क विनीत त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश आर्चरी टीम के कोच प्रहलाद सिंह चौहान, पूर्वी जोन के प्रशिक्षक कौशल किशोर और प्रदीप सिंह सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply