वृंदावन में रामलीला 4 अक्टूबर से:8 अक्टूबर को निकलेगी राम बारात, 13 दिवसीय रामलीला की तैयारी में जुटी कमेटी
वृंदावन रामलीला कमेटी के तत्वाधान में चतुर्थ दिव्या कर्षक रामलीला महोत्सव का आयोजन 4 अक्टूबर से किया जा रहा है। श्री रंगजी के बड़ा बगीचा मैदान में आयोजित होने वाले रामलीला महोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए आयोजक समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। सवा सौ साल पुरानी है वृंदावन की रामलीला इस संबंध में शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन स्थानीय एक होटल में किया गया। प्रेस कांफ्रेंस में कमेटी के मुख्य संस्थापक आचार्य रामविलास चतुर्वेदी एवं संस्थापक अध्यक्ष आलोक बंसल ने बताया कि वृंदावन धाम में रामलीला महोत्सव के आयोजन का इतिहास सवा सौ साल से भी पुराना है। जिसमें ऐतिहासिक रूप से शारदीय नवरात्रि के उपरांत कान्हा की नगरी में भव्य रामलीला महोत्सव प्राचीन समय से आयोजित होता रहा है। वर्तमान में वृन्दावन रामलीला कमेटी द्वारा उक्त परम्परा का निर्वहन करते हुए विगत चार वर्षों से नगरवासियों के सहयोग और उत्साह से महोत्सव को आगे बढ़ाया जा रहा है। जो अब समय के साथ नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सौरभ द्विवेदी के निर्देशन में होगी लीला इस वर्ष श्री राधा सर्वेश्वर लीला संस्थान के आचार्य सौरभ द्विवेदी के निर्देशन में अनुभवी पात्रों द्वारा 4 अक्तूबर से रामलीला मंचन किया जायेगा। उपाध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल एवं महामंत्री अनिल गौतम ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ श्री गणपति पूजन,मुकुट पूजन और श्री राम जन्म से होगा। 8 अक्टूबर को निकलेगी भव्य राम बारात महोत्सव के अंतर्गत 8 अक्तूबर को राम बारात,14 अक्तूबर को रावण दहन लीला और 15 अक्तूबर को लोई बाजार में राम भरत मिलाप लीला का आयोजन किया जाएगा। व्यवस्थापक योगेश द्विवेदी एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दीक्षित ने बताया कि श्री रामलीला का मंचन जीवन में मर्यादा का कितना महत्व है यह सिखाता है। राम बारात संयोजक बंशी तिवारी एवं संयोजक सुधीर शुक्ला ने बताया कि इस बार रामलीला में राज्याभिषेक के बाद नरसी का भात लीला का भी मंचन किया जायेगा। यह रहे मौजूद पत्रकार वार्ता में मुख्य संस्थापक आचार्य रामविलास चतुर्वेदी, संस्थापक अध्यक्ष आलोक बंसल, उपाध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, मुख्य संयोजक श्री गोपाल वशिष्ठ, महामंत्री अनिल गौतम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दीक्षित, राम बारात संयोजक बंशी तिवारी, योगेश द्विवेदी संयोजक सुधीर शुक्ला ,संयोजक अलौकिक शर्मा,शुभम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply