DniNews.Live

आईआईएमटी बना क्षेत्र का पहला गूगल सक्षम विश्वविद्यालय:गूगल क्लाउड के साथ संयुक्त डिग्री, ODL कोर्स में प्रवेश शुरू

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय क्षेत्र का पहला गूगल सक्षम विश्वविद्यालय बन गया है। यहां छात्रों को गूगल के साथ संयुक्त डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश का अवसर मिलेगा, जिसमें उन्हें गूगल सर्टिफिकेशन भी प्रदान किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के लिए शिक्षकों को भी गूगल द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने बताया कि आईआईएमटी विश्वविद्यालय गूगल क्लाउड के साथ मिलकर संयुक्त डिग्री प्रोग्राम शुरू कर रहा है। चार वर्षीय फ्लैगशिप प्रोग्राम में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विद गूगल क्लाउड स्पेशलाइजेशन और बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग इन क्लाउड इनोवेशन विद गूगल क्लाउड शामिल हैं। वहीं, तीन वर्षीय करियर-केंद्रित प्रोग्राम में बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स विद गूगल क्लाउड स्पेशलाइजेशन और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स इन क्लाउड इनोवेशन विद गूगल क्लाउड शामिल किए गए हैं।
इन पाठ्यक्रमों का 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम गूगल इंडिया द्वारा तैयार किया जाएगा। गूगल छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी प्रमाणित करेगा। विश्वविद्यालय गूगल के अलावा अमेजन और रेड हैट के साथ भी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेगा। इसके अतिरिक्त, आईआईएमटी विश्वविद्यालय ने दूरस्थ शिक्षा के छात्रों के लिए भी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू कर दिए हैं। यह उन छात्रों के लिए एक अवसर है जो पारिवारिक परिस्थितियों, व्यवसाय या नौकरी के कारण नियमित शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि ओडीएल पाठ्यक्रमों के माध्यम से शिक्षार्थी किसी भी समय, कहीं भी और अपनी गति से शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल कामकाजी पेशेवरों, महिलाओं और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *