DniNews.Live

फिरोजाबाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:पारिवारिक विवाद के चलते उठाया आत्मघाती कदम

फिरोजाबाद में बुधवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना जनपद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नगला करन सिंह, थाना रामगढ़ निवासी विनोद पुत्र स्वर्गीय बच्ची लाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विनोद ने गली नंबर-2 स्थित अपने घर में लगभग शाम 4 बजे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर थाना रामगढ़ पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक विनोद पिछले कुछ समय से घरेलू तनाव और विवादों के कारण मानसिक रूप से परेशान था। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *