DniNews.Live

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा बैठक:मुख्य विकास अधिकारी ने लंबित आवेदनों पर की चर्चा, 184 को ऋण वितरित

मेरठ के विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में योजना के अंतर्गत बैंकों में स्वीकृति और वितरण के लिए लंबित आवेदन पत्रों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक की शुरुआत में 12 मार्च को हुई पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों और लक्ष्यों के सापेक्ष हुई प्रगति की जानकारी मांगी।
बैठक में उपस्थित अग्रणी बैंक प्रबंधक ने अध्यक्ष को बताया कि 25 मार्च तक कुल 184 आवेदकों के आवेदन पत्रों को चिन्हित कर ऋण वितरण की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि शेष लंबित आवेदन पत्रों का वितरण भी जल्द से जल्द सुनिश्चित कर लक्ष्यों की पूर्ति की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में मौजूद सभी महाप्रबंधकों, उप महाप्रबंधकों और क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे अपने नियमित बैंकिंग कार्यों के साथ-साथ सीएम-युवा योजना के तहत लंबित ऋण आवेदनों का वितरण भी प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें, ताकि जिले की रैंकिंग पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिन बैंक शाखाओं ने आवंटित लक्ष्यों से अधिक आवेदकों को ऋण वितरित किया है, उन्हें जिलाधिकारी की ओर से एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा नेउषमिता विकास केंद्र, मेरठ के अमरेश कुमार पाण्डेय ने दी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *