DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बेटे ने पंचायत में वीडियो बनाने से रोका,पीट-पीटकर मार डाला:बेगूसराय में मां बोलीं- इलाज के लिए पैसे नहीं थे; आरोपियों के घर पर चले बुलडोजर

‘गांव के लड़कों के साथ बेटे का झगड़ा हो गया था। बातचीत और हंसी-मजाक में गांव के लोगों ने गाली दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी, फिर मारपीट हुई। मामला पंचायत में पहुंचा। पंचायती के दौरान एक लड़का वीडियो बना रहा था। वीडियो बनाने से मना करने पर गांव के लड़कों ने घर में घुस कर बेटे को पीट-पीटकर मार डाला। इस हत्या में जाप नेता भी शामिल है। सभी बदमाशों को फांसी हो और सरकार इनका घर भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दें।’ ये कहना है 23 साल के रणवीर कुमार की मां रंजू का। बेगूसराय के नूरजमापुर गांव में मंगलवार को रणवीर की हत्या हुई थी। दरअसल, गांव के ही लड़कों ने नाथो यादव के बेटे रणवीर कुमार को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। पैसा के अभाव में परिजन रात में उसे अस्पताल नहीं ले जा पाए और पुलिस को भी सूचना नहीं दी। घटना के कुछ देर बाद ही रणवीर की मौत हो गई। घटना की पड़ताल के लिए भास्कर की टीम रणवीर के गांव पहुंची। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… छोटे भाई धर्मवीर ने मुखाग्नि दी सुबह में ग्रामीणों को जानकारी मिली, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में कराया गया। देर शाम लाश गांव आने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। छोटे भाई धर्मवीर ने मुखाग्नि दी। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अब जानिए पूरा मामला रणवीर का पड़ोसी नरेश यादव के परिवार से 25 नवंबर से ही विवाद चल रहा था। जिसमें देख लेने की धमकी दी गई थी। मृतक रणवीर बलिया बाजार में मटिया मजदूरी का काम करता था। 25 नवंबर को विवाद के बाद 27 नवंबर को पंचायती हुई। जिसमें गांव समाज के लोग जुटे थे। पंचायती का वीडियो बनाया गया था और इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। 2 नवंबर की शाम रणवीर जब बलिया बाजार से लौट रहा था, तभी नरेश यादव के परिवार के लोगों ने उसे धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद रात में नरेश यादव अपने 10-15 समर्थकों के साथ रणवीर के घर में घुसा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। गांव के 11 लोगों पर मर्डर का आरोप मृतक की मां रंजू देवी ने बलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही नरेश यादव, गौतम यादव, उत्तम यादव, गुंजाली यादव, लालू यादव, सुरेश यादव, भिखो यादव, ललन यादव, कमली यादव, कृष्ण यादव और जन अधिकार पार्टी (जाप) के नेता सुमित कुमार पर मर्डर का आरोप लगाया गया है। मां ने अपने बेटे रणवीर यादव की लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या करने की बात कही है। मां बोली- घर में घुसकर बेटे की हत्या कर दी रंजू देवी का कहना है कि बदमाशों ने घर में घुसकर मेरे बेटे की हत्या कर दी। मेरा घर उजड़ गया, अब कोई कमाने वाला नहीं है। मेरा छोटा बेटा भाग गया, नहीं तो उसे भी मार देते। मेरे पति को भी मारा और मेरा हाथ-पैर बांधकर सुला दिया। हाथ-पैर तोड़कर छोड़ देता, तो बेटा किसी तरह से जी लेता। लेकिन बगैर किसी अपराध के मेरे बेटे को मार दिया। सभी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाए सरकार मां आगे कहती है कि हम गरीब है और खाने-कमाने वाले लोग हैं, इंसाफ चाहिए। आरोपियों का घर बुलडोजर से ध्वस्त कर देना चाहिए। 25 नवंबर को हंसी मजाक में विवाद हो गया था, जिसके बाद 27 नवंबर को पंचायती हुई। जिसमें बहुत लोग थे, नेती यादव के बेटे सुमित यादव ने वीडियो बनाया था। मेरे बेटा ने कहा भी था कि क्यों वीडियो बना रहे हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। सुमित नेता है, उसी ने सब कुछ करवाया है। बेटे की छाती पर लात रखकर पीटा दो नाबालिग के बीच पिता का नाम लेकर गाली-गलौज को लेकर विवाद बढ़ गया और उन लोगों ने घर में घुसकर मेरे बेटे की हत्या कर दी। वे लोग लाठी-डंडा से लैस थे, मेरे बेटे को नीचे गिराकर छाती पर लात रखकर जमकर पिटाई की। घायल हालत में बेटे ने कहा- मां, बहुत दर्द हो रहा है, अस्पताल लेकर चलो। लेकिन उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे। बेटी को फोन किया तो उसने सुबह आने की बात कही। हमने बेटा से कहा था कि तुम्हारी बहन पैसा लेकर आ रही है। सुबह में अस्पताल ले चलेंगे और पुलिस को भी सूचना देंगे। दर्द से छुटकारा के लिए रात में शरीर पर मालिश किया था, आग से सेंका भी था, तो उसे नींद आ गई। लगा था कि कुछ राहत मिली है, लेकिन देर रात में मेरे सामने ही बेटे की जान चली गई। मेरा सब कुछ बर्बाद हो गया। रणवीर को एक बेटी है। उसकी विधवा और बेटी की जिंदगी कैसे कटेगी।


https://ift.tt/oYH37x0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *