भास्कर न्यूज | बांका प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य और डीएम नवदीप शुक्ला ने गुरुवार को फीता काटकर पर्यवेक्षण गृह बांका का शुभारंभ किया। पर्यवेक्षण गृह में विधि विवादित बालकों को आवासित किया जाता है। पर्यवेक्षण गृह भागलपुर से 12 किशोरों के स्थानांतरित कर पर्यवेक्षण गृह, बांका में आवासित किया गया है। शुभारंभ के समय सिविल कोर्ट बांका से निम्न पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए सत्यभूषण आर्य, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, धमेन्द्र झा, प्रधान न्यायाधीश फैमली कोर्ट, अभिषेक भान, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश 1,अतुलवीर सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-3 मुकेश कुमार, विशेष जिला पोक्सो न्यायाधीश, स्पेशल कोर्ट 6, शैलेन्द्र कुमार, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, श्री राजेश कुमार सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, न्यायिक दण्डाधिकारी-1, उमा कुमारी, न्यायिक दण्डाधिकारी-1 उपस्थित रहे। किशोर न्याय परिषद से नीलम कुमारी, प्रधान दण्डाधिकारी, किशोर न्याय परिषद, केशव मंडल, सदस्य, किरण सिंह, नागेश्वर, प्रियंकित कुमार सदस्य उपस्थित रहे।
https://ift.tt/eYCHPc2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply