बांका | शहर के बैकुंठधाम मंदिर के समीप में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर गुरुवार सुबह 11 बजे कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में सैकड़ों कन्या श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कन्या व श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर यज्ञ स्थल से निकलकर आजाद चौक होते हुए विभिन्न टोले मोहल्ले का भ्रमण कर तारा मंदिर ओढ़नी नदी पहुंची। कलश शोभायात्रा में शामिल कन्या व महिलाओं ने कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुए। आयोजन करता के द्वारा बताया गया कि भागवत कथा का आयोजन 4 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक होगा। कलश शोभायात्रा कथा स्थल पहुंचने पर कथा व्यास महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना की गई। कलश स्थापना के साथ ही 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ प्रारम्भ हो गया। भास्कर न्यूज| बांका चांदन नदी तट पर आगामी 13 से 16 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 108 कुंडीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियों की शुरुआत भूमि पूजन के साथ की गई। बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण, कलश पूजन, गायत्री मंत्र जाप और श्लोकों के पाठ के साथ धार्मिक वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में बांका जिला नगर परिषद सभापति बालमुकुंद सिन्हा और बांका के चर्चित समाजसेवी एवं मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, सभापति प्रतिनिधि अज्जू यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बांका, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, गोड्डा, देवघर और दुमका सहित विभिन्न जिलों से आए गायत्री परिवार के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए पंडित सच्चिदानंद तिवारी, पंडित मनोज मिश्रा, अरविंद भारद्वाज आदि विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ। इसके साथ ही भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में डूबे रहे। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारा की भी व्यवस्था की गई। मुख्य आयोजनकर्ता डॉ. यशवर्धन, मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता और मोतीलाल बाबा ने बताया कि चांदन नदी तट पर पहली बार इतने भव्य पैमाने पर गायत्री महायज्ञ सह विराट संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालुओं का जुटान होगा। उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन को पूरे शहरवासी मिलकर सफल बनाने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को भव्य कलश शोभायात्रा और आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में चंद्र भूषण झा, पंकज कुमार, गुड्डू यादव, दीप कुमार दीपू, पूनम कुमारी, छवि प्रसाद मंडल, ब्रह्मदेव भारती, हरिवल्लभ पंडित, बाल कृष्ण चौधरी, रौशन ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
https://ift.tt/blYzM1D
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply