लखनऊ के बाजारखाला इलाके में एक फूल व्यापारी से भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव ने ठगी की। व्यापारी ने आरोपी पर स्कूटी लूट और वसूली का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सोमवार को कोर्ट के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डालीगंज बरौलिया निवासी फूल कारोबारी पंकज गौतम ने बताया कि बाजारखाला के भदेवा निवासी जीशान खान ने खुद को भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बताते हुए सरकारी अनुदान दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान उसने कई कागजों पर हस्ताक्षर भी करा लिए। पीड़ित का आरोप है कि जून 2022 में आरोपी जीशान ने उसकी स्कूटी छीन ली। इसके बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी वसूली के लिए उसके घर पहुंचने लगे। स्कूटी वापस मांगने पर आरोपी ने मारपीट की और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। मंत्रियों के साथ फोटो दिखाकर अर्दब में लेता आरोप है कि जीशान खान खुद को गृहमंत्री अमित शाह और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का करीबी बताकर लोगों पर दबाव बनाता है। उनके साथ में अपनी तस्वीरें दिखाता हैं। साथ ही आगामी सरकार में मंत्री बनने का दावा कर बिल्डरों और अन्य लोगों से वसूली करता है। पीड़ित का कहना है कि हसनगंज और बाजारखाला थाने में शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply