लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में एक चोर रेकी करने के बाद चोरी करने पहुंचा। दुकान में लगे सीसीटीवी में आरोपी युवक कैद हो गया। जिसमें दुकान के अंदर कैमरे की तरफ देखते हुई नजर आ रहा है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पिकनिक स्पॉट रोड खुर्रम नगर निवासी मुकीद अहमद पकीजा कॉस्मेटिक नाम से दुकान चलाते हैं। मुकीद ने बताया कि 20 मार्च को वह अपने भाई के साथ शाम करीब 6 बजे दुकान का शटर बंद करके इफ्तार करने चले गए। दुकान पर कोई नहीं था तभी एक अज्ञात व्यक्ति पहुंचा और शटर उठाकर अंदर लगे दरवाजे को चोरी करने के इरादे से तोड़ने लगा। तभी एक व्यक्ति आया तो उसे गुमराह करके भेज दिया। इसके बाद फिर से दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगा लेकिन नाकाम हो गया। इसके बाद आसपास के लोग देखने लगे तो डर की वजह से बिना चोरी किए फरार हो गया। सीसीटीवी में रेकी करते दिखाई दिया घटना के बाद मुकीद अहमद ने अपना सीसीटीवी चेक किया तो वही युवक एक दिन पहले शाम के समय दुकान के अंदर रेकी करते नजर आया। युवक करीब 5 मिनट दुकान में रहा। इस दौरान वो अंदर के कैमरे लगातार देख रहा था। पीड़ित ने दोबारा चोरी की घटना की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

Leave a Reply