उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में AI-आधारित ‘निवेश मित्र 3.0’ पोर्टल लॉन्च किया। योगी ने ‘निवेश मित्र 3.0’ को निवेशकों के लिए गेमचेंजर बताया। उन्होंने कहा कि इससे सभी जरूरी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर तेज, सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम के दौरान ओबरा के सलाइबनवा स्थित अदाणी एसीसी सीमेंट प्रोजेक्ट को लेटर ऑफ कम्फर्ट (LOC) प्रदान किया गया। यह LOC प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सौंपा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए बेहतर और अनुकूल माहौल तैयार कर रही है। जिससे बड़े निवेश तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं। रोजगार के नए अवसर खुलेंगे सलाइबनवा, ओबरा में स्थापित इस सीमेंट प्लांट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब इसके जल्द उद्घाटन की तैयारी है। इस प्रोजेक्ट से पूर्वांचल में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती मिलेगी। निवेश मित्र 3.0 के बारे में जानिए…

Leave a Reply