DniNews.Live

गोरखपुर के खजनी तहसील में मारपीट, VIDEO:टेंडर में विवाद, जमकर चले लात-घूंसे, बचकर निकले SDM-तहसीलदार

गोरखपुर के खजनी तहसील में बुधवार को अपराह्न 3 बजे पोखरी के पट्‌टे के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगा। मामला बिगड़ता देखकर मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी खजनी राजेश प्रताप सिंह और न्यायिक तहसीलदार खजनी हरीश यादव मौके से उठ कर चले गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मारपीट कर रहे लोगों के बीच विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खजनी थाने की पुलिस टीम पहुंची। पुलिस को देखकर मारपीट करने वाले भागने लगे। इसमे से 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। वहीं दोनों ही पक्ष एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहा है। खजनी थाने की इंस्पेक्टर जयंत सिंह का कहना है कि 3 लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। देखिए मारपीट की 3 तस्वीरें विस्तार से जानें पूरा मामला पूर्व तय शुदा कार्यक्रम के तहत बुधवार को गाजर जगदीश ग्राम सभा के राजस्व गांव झरकटहां में स्थित आराजी संख्या 42 ग रकबा 50 डिसमिल की पोखरी को मछली पालन के लिए पट्टे पर देने के लिए खुली बोली के लिए निविदाएं आमंत्रित की गईं थीं। इस दौरान उप जिलाधिकारी खजनी राजेश प्रताप सिंह और न्यायिक तहसीलदार हरीश यादव तहसीलदार सभागार कक्ष में मौजूद थे। इस दौरान अभी प्रक्रिया शुरू ही हुई थी। तभी पोखरी को पट्टे पर लेने के लिए दो पक्षों में बहस शुरू हो गई। तीखी नोंकझोंक और बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे से भिड़ गए और लात-घूंसे चलने लगे, जिसमें कुछ लोगों को हल्की फुल्की चोट आई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों का कपड़ा भी फट गया।
बताया जा रहा है कि इससे पहले 20 जनवरी को भी इसी पोखरी के पट्टे के लिए तहसील में विवाद हुआ था। तब कार्यक्रम निरस्त करके, उसे 25 मार्च को पूरा कराने की तिथि निर्धारित की गई थी। बुधवार को एक बार फिर विवाद हो गया।
इस संबंध में एसडीएम खजनी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि पट्टे की शांति पूर्ण प्रक्रिया बाधित होने और विवाद बढ़ता देखकर वहां से चला गया था। पुलिस को कार्रवाई का आदेश दे दिया था।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *