DniNews.Live

बलिया रोजगार मेले में 52 युवाओं को मिला ऑफर लेटर:उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय आयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बलिया जनपद के गंगा बहुद्देशीय सभागार में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया, जिसमें से 52 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नौकरी के ऑफर लेटर प्रदान किए गए। बुधवार शाम तक चले इस मेले में वर्धमान टेक्सटाइल्स (हिमाचल प्रदेश) और रमाया हेल्थ केयर जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। कुल 123 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यालय के कर्मचारी अखलाक अहमद और मुकेश कुमार सिंह ने भी मेले के सफल आयोजन में सहयोग दिया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले को युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जिससे उन्हें निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का मंच मिला। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *