इटावा में अपराध और साइबर फ्रॉड के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कमाई से खरीदी गई महिंद्रा कार को कुर्क कर लिया है। बसरेहर थाना क्षेत्र के आरोपी रौकी राणावत पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और जांच में सामने आया कि उसने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड से कमाए गए पैसों से यह कार खरीदी थी। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है। इटावा जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसरेहर थाना पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस लगातार अपराध और साइबर फ्रॉड से जुड़े मामलों पर नजर बनाए हुए है। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली रोड निवासी रौकी राणावत पुत्र राकेश कुमार के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी ने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के जरिए बड़ी रकम अर्जित की थी और उसी पैसे से महिंद्रा कार खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की। महिंद्रा कार को किया गया कुर्क जांच में तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई करते हुए महिंद्रा कार संख्या UP75 AN 9191 को जब्त कर लिया। इस वाहन की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 9 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस का कहना है कि आगे भी अपराध और अवैध कमाई करने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply