आगरा में यातायात व्यवस्था बेहद खराब चल रही है। मेट्रो की बैरिकेडिंग ने शहर में जाम लगा दिया है। यातायात पुलिस जाम की समस्या से निपटने के लिए लगातार मीटिंग और जागरूक अभियान चला रही है। लेकिन ये सब कागजों पर है। सड़क पर आपको सिर्फ जाम दिखाई देगा। और उस जाम को खुलवाने के लिए पुलिस कर्मी कहीं भी नहीं दिखाई देंगे। इसके लोगों को बढ़ी मुश्किलें उठानी पड़ती है। इससे लोग घंटों तक जाम में फंसे रहते है। इससे शहर के लोगों के वाहन,पैसा और समय की खपत बढ़ रही है। लोगों को 10 मिनट का समय तय करने में 1 घंटा लग रहा है। जाम में फंसे रोहित ने बताया- मेट्रो कार्य चल रहा है। बीच रोड पर मेट्रो की बैरिकेडिंग है। इससे 50 फीट का रोड महज 20 फीट का रह गया है। इसके अलावा सड़क किनारे बनी दुकानदारों ने फुटपाथ पर अवैध कब्जा जमा रहा है। जिससे सड़क सकरी हो गई। जिसकी वजह से वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतें हो रही है। और लोग परेशान है। ये हाल सिकंदरा चौराहे से लेकर रामबाग और श्यादरा तक है। जिस पर पुलिस प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। वहीं दूसरी ओर ओटो स्टैंड बना रखा है। सभी ओटो रोड पर खड़े रहते है। जिससे लोगों को सड़क से निकलने के लिए जगह नहीं रहती है।
https://ift.tt/XK1vMkH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply