DniNews.Live

सीतापुर में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत:अन्य दो लोग घायल, आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत

सीतापुर के सिधौली क्षेत्र के भगौतीपुर अटरिया मार्ग पर बुधवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना भगवतीपुर चौराहे के निकट एक पेट्रोल पंप के पास लगभग 3 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, अटरिया क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी मोहन (पुत्र जगदेव), परमेश्वर (पुत्र कन्हाई) और 70 वर्षीय शिवराम (पुत्र गोबरे) किसी काम से जा रहे थे। इनकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शिवराम को मृत घोषित कर दिया। परमेश्वर और मोहन का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में चल रहा है। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक का चालक अपनी मोटरसाइकिल घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *