DniNews.Live

चित्रकूट के बाल्मिक आश्रम महंत पर विवाद गहराया:पूर्व सांसद ने तत्काल कार्रवाई की मांग की, डीएम को लिखा पत्र

चित्रकूट जिले के बाल्मिक आश्रम के महंत भरत दास को लेकर विवाद गहरा गया है। हाल ही में करीब दो दर्जन महिलाओं ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन किया था। अब बुधवार को भाजपा के एक पूर्व सांसद ने भी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए महंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पूर्व सांसद ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि यदि इस विवाद का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्र में बड़ी घटना होने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि महंत भरत दास उन्हें अक्सर परेशान करते हैं और कई बार मारपीट भी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे इस संबंध में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। थाना प्रभारी रैपुर ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महंत भरत दास का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका। इस कारण उनका पक्ष सामने नहीं आ पाया है। फिलहाल, प्रशासन इस पूरे मामले को लेकर सतर्क है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है, यह देखना होगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *