बिहार राज्य खेल सम्मान समारोह में चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को कल से 15 दिसंबर तक पुरस्कार राशि मिल जाएगी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने इसकी जानकारी दी है। 5 अक्टूबर को राजगीर में खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें 813 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया था। सभी खिलाड़ियों को 7.43 करोड़ रुपए सम्मान राशि दी गई थी। वहीं, 87 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपी गई। राशि नहीं मिलने पर कर सकते हैं शिकायत बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण ने कहा, इस साल के खेल सम्मान समारोह में जितने भी खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया गया है, उनकी राशि चुनाव के कारण खाते में नहीं जा पाई थी। अब नई सरकार बनने के साथ आचार संहिता भी खत्म हो गई है। इसलिए हमने सभी खिलाड़ियों के अकाउंट डिटेल्स बैंक को उपलब्ध करा दिए हैं। सभी सम्मानित खिलाड़ियों को कल से लेकर 15 दिसंबर के बीच में पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। अगर किसी खिलाड़ियों को 15 दिसंबर तक राशि नहीं आया, तो वह खेल प्राधिकरण में आकर संपर्क कर सकते हैं। 813 खिलाड़ियों को किया गया था पुरस्कृत ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ के तहत बिहार के 87 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई। इसमें 39 महिला और 48 पुरुष खिलाड़ी शामिल थे। खेल सम्मान राशि पाने वाले 813 लोगों में 152 पैरा खिलाड़ी, 631 खिलाड़ी, 24 प्रशिक्षक, 5 खेल संघ और एक खेल अधिकारी शामिल थे। इस तरह कुल 783 खिलाड़ियों, जिनमें 297 महिला और 486 पुरुष खिलाड़ी शामिल थे, को सम्मानित किया गया था। 2022 से इस वर्ष 2025 तक बिहार के 2085 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के बीच करीब 23.5 करोड़ की खेल सम्मान राशि सरकार ने वितरित किया है।
https://ift.tt/tTBdUKH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply