वाराणसी के लमही में सुभाष भवन से मुंशी प्रेमचंद स्मृति द्वार मार्च निकाला गया। भारत रूस सम्बन्ध जिंदाबाद, भारत रूस की दोस्ती, दुनिया के लिए जरूरी जैसे नारे लगाए गए। पुतिन के आने की खुशी उसी तरह मनाई गई, जैसे किसी खास मेहमान के आने पर मनाया जाती है। भारत-रूस की मित्रता महत्वपूर्ण – डाक्टर राजीव इस अवसर पर विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजीव ने कहा कि भारत और रूस स्वाभाविक मित्र हैं। दोनों एक दूसरे के दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। मोदी और पुतिन वैश्विक नेता हैं जो अन्य देशों के लोकतंत्र, सीमाओं और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। रूस और भारत मिलकर ही दुनिया को शांति के रास्ते पर ले जाएंगे। रूस के राष्ट्रपति पुतिन का इस समय भारत आना वैश्विक परिवर्तन का संकेत है। समस्त भारतीयों की ओर से हम उनका स्वागत करते हैं। मोदी और पुतिन मिलकर दुनियां में नया इतिहास रचेंगे। मुस्लिम महिलाओं ने की तारीफ विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अर्चना भारतवंशी ने कहा कि भारत और रूस के सम्बन्ध मजबूत होने से सबसे ज्यादा फायदा देश के युवाओं को होगा क्योंकि रूस की तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य शिक्षा हमारे देश के युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करेगी और देश को सशक्त बनाएगी। बोलीं- रूस भारत मिलकर विश्व में शांति स्थापित करेंगे विशाल भारत संस्थान की डॉक्टर नजमा परवीन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि भारत रूस मैत्री सम्बन्ध मजबूत हो और विश्व में शांति स्थापना की पहल हो। इस अवसर पर सत्यम राय, ओम प्रकाश पटेल, सूरज राजभर, अनीश, चंदन, गुलाब चन्द, रमता, शिमला, ज्योति, मैना देवी, इली भारतवंशी, खुशी भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, दक्षिता भारतवंशी, शिखा, राधा, संजू, राजकुमारी आदि लोग मौजूद रहे।
https://ift.tt/VjpCbZS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply