DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोपालगंज में पछुआ हवाओं से बढ़ी कनकनी:सुबह-शाम लग रही ठंड, दिन में हल्की गर्माहट

गोपालगंज में मौसम का मिजाज इन दिनों मिलाजुला बना हुआ है। पछुआ हवाओं के लगातार प्रवाह से जिले में कनकनी बढ़ गई है, जिससे सुबह और शाम के समय लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। पहाड़ों से आ रही ठंडी पछुआ हवाएं गलन बढ़ा रही हैं, जिसका सीधा असर न्यूनतम तापमान पर पड़ रहा है। सुबह और देर शाम होते ही तापमान में तेजी से गिरावट आती है, जिससे शीतलहर जैसा माहौल बन जाता है। चौक-चौराहों पर अलाव का सहारा लेना शुरू इस कारण सुबह स्कूल/कोचिंग जाने वाले छात्रों और दैनिक कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को विशेष परेशानी हो रही है। बढ़ती ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने चौक-चौराहों पर अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। हाईवे और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी ठंड के साथ ही सुबह के समय घना कोहरा भी छा रहा है। नमी और गिरते तापमान के कारण वातावरण में कोहरे का घनत्व इतना अधिक होता है कि दृश्यता काफी कम हो जाती है। इससे हाईवे और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रहा है। सुबह-शाम भारी गर्म कपड़े जरूरी हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही स्थिति में बदलाव आता है। कोहरा छंटने के बाद सूरज की किरणें धरती पर पड़ने से दिन का अधिकतम तापमान बढ़ जाता है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलती है और हल्की गर्माहट का एहसास होता है। यही कारण है कि सुबह-शाम भारी गर्म कपड़े जरूरी हैं, जबकि दिन में लोग हल्के कपड़ों में भी काम चला लेते हैं। अधिकतम तापमान लगभग 20°C से 25°C रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम का यह रुख बरकरार रहने की संभावना है, जिसमें सुबह-शाम ठंड और दिन में आंशिक गर्माहट बनी रहेगी। जिले का अधिकतम तापमान लगभग 20°C से 25°C जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 15°C से 16°C के बीच रहने की संभावना है।


https://ift.tt/zyqthar

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *