DniNews.Live

आठवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत:बिठूर के रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट में मिला खून से लथपथ शव, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित सिंहपुर में बुधवार सुबह एक अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरकर 45 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पत्नी ने 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस और डीसीपी वेस्ट कासिम आबिदी ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टहलने की बात कहकर घर से निकले थे सिंहपुर स्थित रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट निवासी शगुन कटियार आर्मी से रिटायर्ड थे। परिवार में पिता कृष्ण कटियार, मां उर्मिला, पत्नी पूनम और दो बच्चे हैं। वह कल्याणपुर के आवास विकास-1 में “शगुन बिरयानी” नाम से दुकान चलाते थे। परिजनों के मुताबिक, वह बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे टहलने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। कार पार्किंग में मिला शव, मचा हड़कंप जब काफी समय तक शगुन घर नहीं लौटे तो पत्नी पूनम उन्हें देखने नीचे गईं। वहां कार पार्किंग में उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। यह देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और अधिकारियों ने की जांच सूचना मिलते ही बिठूर थाने का पुलिस बल और डीसीपी वेस्ट कासिम आबिदी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक शराब का आदी बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही किसी पर आरोप लगाए गए हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *