DniNews.Live

बुलंदशहर में अवैध प्लॉटिंग पर प्राधिकरण की कार्रवाई:18 बीघा में विकसित हो रहीं दो कॉलोनियां ध्वस्त

बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने सदर तहसील क्षेत्र में दो स्थानों पर कुल 18 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध रूप से प्लॉटिंग करने वालों के बीच हड़कंप मच गया। प्राधिकरण की टीम ने ग्राम बहलीमपुरा स्थित रेलवे रोड पर लगभग 11 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। इस स्थान पर बिना किसी मानचित्र स्वीकृति के प्लॉट काटे जा रहे थे और बेचे जा रहे थे। इसी तरह, शिकारपुर बायपास रोड पर भी करीब 7 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों कॉलोनियां प्राधिकरण की अनुमति और स्वीकृत नक्शे के बिना विकसित की जा रही थीं। अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी भूमि या प्लॉट की खरीद-फरोख्त से पहले उसकी वैधता और प्राधिकरण से स्वीकृति की जांच अवश्य कर लें। ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *