पूर्व सांसद फूलन देवी की बड़ी बहन रुक्मिणी देवी निषाद को समाजवादी पार्टी ने समाजवादी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। रुक्मिणी देवी निषाद जालौन के गांव शेखपुर गुड्ढा, पुरवा की रहने वाली हैं। रुक्मिणी बंदेलखंड में राजनीतिक और सामाजिक तौर पर सक्रिय मानी जाती हैं। रुक्मिणी की शादी औरैया के बूढ़ा दाना गांव में हुई है। पारिवारिक रूप से भी वह मजबूत पृष्ठभूमि रखती हैं, उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। वर्तमान में वह अपने गांव के साथ-साथ ग्वालियर में भी समय बिताती हैं, जहां उनका बड़ा बेटा मथुरा मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। अन्य बेटों का नाम संतोष और छुन्ना है। अखिलेश ने गिफ्ट की थी स्कॉर्पियो रुक्मिणी देवी ने राजनीति की शुरुआत से ही समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ाव बनाए रखा है और लगातार संगठन के लिए सक्रिय रहीं। बताया जाता है कि हाल ही में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी गिफ्ट की थी। 2022 के चुनाव में निषाद पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह नियुक्ति सिर्फ संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी ने कालपी सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ा था और करीब 2300 वोटों के अंतर से दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि सपा प्रत्याशी को जीत मिली थी। ऐसे में निषाद समाज का प्रभाव क्षेत्र में अहम माना जाता है।

Leave a Reply