DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में न्यूनतम तापमान गिरा, ठंड बढ़ी:मंगलवार को 6 डिग्री, आज 8.5 डिग्री; अगले 24 घंटे शुष्क रहेगा मौसम

अयोध्या में न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि आज यह 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आए इस बदलाव के चलते रात में अधिक ठंड महसूस की जा रही है। वर्तमान में हवाएं 2.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने सुबह-शाम अलाव जलाना शुरू कर दिया है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज की मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 88 प्रतिशत और न्यूनतम 52 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 2.1 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा दक्षिणी-पश्चिमी थी। वर्षा 0.0 मिलीमीटर रही। अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा में चलेगी।


https://ift.tt/OgTcY6y

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *