DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

MLA गौतम के बाद अब मंत्री के निशाने पर जाट:नरबीर बोले- इनके झोला उठाने से हमारी सरकार बनी, इनका रौला काम कर गया

हरियाणा में सफीदों से BJP विधायक राम कुमार गौतम के बाद अब कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने जाट समाज पर टिप्पणी की है। राव नरबीर ने कहा कि जाटों के कारण ही भाजपा की सरकार बनी है। जाट झोला नहीं उठाते तो भाजपा की सरकार नहीं बनती। मंत्री यहां भी नहीं रुके उन्होंने कहा कि जाट का रौला भी चल जाएगा। जाट एक वोट देगा और 100 का गीत गाएगा। जाट रौला मचाता रहेगा तो हमारा काम चल जाएगा। राव नरबीर की यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। राव नरबीर गुरुग्राम के पातली हाजीपुर गांव में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले भाजपा विधायक राम कुमार गौतम भी जाटों को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। गौतम ने कहा था “अरे पागलों, तुम जात-पात का जहर फैलाते हो। लूटने की आदत है”। वहीं, माजरा खाप के प्रवक्ता समुंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी 36 बिरादरी के नेता हैं, ऐसे नेताओं की बयानबाजी पर लगाम लगानी चाहिए। आइए, जानते हैं राव नरबीर ने क्या बयान दिया… अहीरवाल के बड़े नेताओं में से एक हैं राव नरबीर
दरअसल, राव नरबीर अहीरवाल में भाजपा के बड़े नेताओं में से हैं। अहीरवाल इलाके में 11 सीटें हैं। इस बार बीजेपी ने नांगल चौधरी सीट को छोड़कर सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। राव नरबीर सिंह बादशाहपुर सीट से चुनाव जीते हैं और भाजपा सांसद राव इंद्रजीत सिंह के धुर विरोधी रहे हैं। पूरे इलाके में राव नरबीर ही इकलौते ऐसे नेता हैं, जिन्होंने अपने दम पर न केवल हाईकमान से सीधे टिकट हासिल की, बल्कि इस इलाके में सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की है। नरबीर सिंह 2014 में मनोहर लाल खट्‌टर की सरकार में पावरफुल कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उनके सीधे हाईकमान से अच्छे संबंध हैं। उधर, रामकुमार गौतम लगातार बयानबाजी कर रहे
सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम का भी पिछले दिनों जाट समाज को लेकर विवादित बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह हाल ही में जींद की एक यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के दौरान दिए भाषण का है। इसमें विधायक कहते सुनाई दे रहे हैं- अरे पागलों, तुम जात-पात का जहर फैलाते हो। लूटने की आदत है। इससे पहले भी सफीदों में सार्वजनिक मंच से दिए भाषण का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कहा था- बटेऊ (दामाद) चूरमा खा रहा था और कुत्तों को जलन हो रही। कुछ लोगों का हाल उन्हीं कुत्तों जैसा है, जो CM नायब सैनी से जलते हैं। इसी दौरान बोलते-बोलते रामकुमार गौतम के मुंह से अपशब्द भी निकले। BJP का जाट वर्सेज गैर-जाट फॉर्मूला तीसरी बार कामयाब
सियासी मंचों पर यही कहा जाता है कि हरियाणा में 36 बिरादरियां हैं। इनमें 27% के साथ सबसे बड़ी कम्युनिटी जाट हैं। BJP ने गैर-जाट की राजनीति करनी शुरू की। पारंपरिक तौर पर सवर्णों की पार्टी कहलाई जाने वाली BJP ब्राह्मण, पंजाबी, बनिया और राजपूत वोटों को लेकर आश्वस्त थी। इसके अलावा पार्टी ने पिछड़े और दलित वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश की। ये फॉर्मूला 2014 और 2019 के बाद इस बार भी कामयाब रहा। इसकी एक बानगी देखिए। हरियाणा में अनुसूचित जातियों (SC) की आबादी करीब 20% है, जिनके लिए 17 सीटें रिजर्व हैं। 2019 में BJP ने इनमें से 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार BJP SC रिजर्व 8 सीटों पर जीत रही है। भाजपा हरियाणा में गैर जाट पॉलिटिक्स को बढ़ावा दे रही है। इस बार जाटों के गढ़ में BJP ने 7 नई सीटें जीतीं
हरियाणा में BJP लगातार तीसरी बार ‘जाट वर्सेज नॉन-जाट’ के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ी थी। हालांकि चुनावी मैनेजमेंट की बदौलत BJP ने जाटों के गढ़ में भी घुसपैठ की। BJP ने 22 नई सीटें जीतीं, इनमें 7 सीटें जाट बहुल बागड़ और देशवाली बेल्ट में जीती हैं। इसके अलावा पंजाबी और शहरी बहुल जीटी रोड बेल्ट को एक्सपर्ट्स BJP की कमजोर कड़ी मान रहे थे, लेकिन BJP ने वहां भी 7 नई सीटें जीती हैं।


https://ift.tt/jGCcF9g

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *