DniNews.Live

BHU के विश्वनाथ मंदिर में पहली बार चित्रकला प्रदर्शनी:आध्यात्मिकता से संबंधित 100 से ज्यादा चित्रों की दिखी झलक

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में पहली बार दृश्य कला संकाय द्वारा एक दिवसीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी और कार्यशाला “कला आराधना” का आयोजन किया गया है। उद्घाटन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने किया। इस कलात्मक पहल की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा और समृद्ध इतिहास से ज्यादा से ज्यादा सीखने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यशाला के साथ ही लगभग 100 चित्रों को प्रदर्शित करती हुई एक चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है इसमें आध्यात्मिकता से संबंधित विषयों को प्रदर्शित किया गया है। इस कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा, काशी की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और कलात्मक विरासत को एक नवीन सृजनात्मक दृष्टिकोण से प्रदान करना है। दृश्य कला संकाय से लगभग 100 विद्यार्थियों समेत अनेक प्रतिष्ठित कलाकार अपने सृजन के माध्यम से कला के विविध रूपों श्रद्धा, जीवन, संस्कृति और आस्था को चित्रित किया। इस कार्यशाला का आयोजन प्रो. उत्तमा दीक्षित, संकाय प्रमुख, दृश्य कला संकाय द्वारा किया जा रहा है। सह-संयोजक के रूप में डॉ. ललित मोहन सोनी, डॉ. सुरेश चंद्र जांगिड़ तथा डॉ. सुनील कुमार पटेल रहे। प्रो. ब्रजभूषण ओझा व्यवस्थापक, विश्वनाथ मंदिर काशी हिंदू विश्वविद्यालय का विशेष आभार जिनके सहयोग से ही “कला आराधना” का आयोजन

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *