DniNews.Live

सोहेल ने ऋषभ बनकर छात्रा से दोस्ती की:आपत्तिजनक हालत में पकड़कर बजरंग दल ने पुलिस को सौंपा, छात्रा को भगाने के प्रयास में था

कन्नौज में एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक छात्रा से दोस्ती की। बुधवार को उसे एक मंदिर के पास आपत्तिजनक हालत में स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की असली पहचान सामने आई, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना शहर के लुधपुरी मोहल्ले के पास एक मंदिर के बगल में हुई। पकड़ी गई छात्रा कानपुर नगर जिले के बिल्हौर की निवासी है और कन्नौज के एक डिग्री कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही है। युवक ने छात्रा को अपना नाम ऋषभ श्रीवास्तव बताया था। आरोपी युवक कन्नौज की सरायमीरा चौकी क्षेत्र के ठेकेदार गली का निवासी है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। युवक ऑटो चलाता है। बताया गया कि वह छात्रा के कॉलेज जाने के लिए ट्रेन से कन्नौज पहुंचने पर उसका इंतजार करता था और उसे कॉलेज तक छोड़ता था। इसी दौरान उसने अपनी असली पहचान छिपाकर छात्रा से दोस्ती कर ली थी। बुधवार को युवक छात्रा को बरगलाकर लुधपुरी मोहल्ले की ओर ले गया और फिर कटरी क्षेत्र से होते हुए उसे हरदोई जिले की तरफ ले जाने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के नेता पंकज मिश्रा, गौरव तिवारी, संदीप वर्मा, शिवम शुक्ला, अनुराग दुबे, हरिओम और कन्हैया यादव सहित कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पूछताछ में युवक ने अपना असली नाम सोहेल बताया। इसके बाद उसे सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। बजरंग दल के सदस्यों ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर भी दी है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है, छात्रा की मां ने कोई तहरीर नहीं दी है। मां का ये भी कहना है कि बेटी उसकी सहमति से ही युवक के ऑटो से कॉलेज जाती थी। वह किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहती हैं। बजरंग दल वालों ने तहरीर दी है, लेकिन वह तब मान्य होगी, जब लड़की लावारिस हो। अन्यथा किसी और की तहरीर का कोई मतलब नहीं है। यदि बजरंगदल वालों ने उसको आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है तो उसके साक्ष्य दिखाएं, जो उनके पास नहीं है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *