पटना | बिहार कैडर के 50 आईएएस अफसरों को प्रोन्नति मिली। 1996 बैच के दो अफसरों- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष विपिन कुमार और सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह को शीर्ष वेतनमान में प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई। 2001 बैच के आईएएस श्रीधर चेरिबोलू, राजेश कुमार व मयंक वरवड़े को उच्च प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नत किया गया। 2013 बैच के 27 आईएएस अफसरों को विशेष सचिव ग्रेड में प्रोन्नति मिली। इनमें 9 जिलों के डीएम भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के निजी सचिव योगेंद्र सिंह को चयन ग्रेड विशेष सचिव बनाया गया। 2016 बैच के 17 आईएएस अफसरों को अपर सचिव ग्रेड में प्रोन्नत किया गया। इनमें 8 जिलों के डीएम भी हैं। ये हैं-भागलपुर के नवल किशोर चौधरी, मुजफ्फरपुर के सुब्रत कुमार सेन, पश्चिम चंपारण के धर्मेंद्र कुमार, बांका के नवदीप शुक्ला, मधुबनी के आनंद शर्मा और जमुई के नवीन। इसमें पथ निर्माण विभाग की अपर सचिव शैलजा शर्मा भी हैं।
https://ift.tt/Ev30yZp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply