DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोमती नगर महासमिति ने जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री:विनय खंड-5 और बेल्हा गांव में कंबल, कपड़े और भोजन वितरित

गोमती नगर जनकल्याण महा समिति के आह्वान पर विश्वास खंड-3 और विनय खंड-5 जनकल्याण समितियों ने संयुक्त रूप से जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की। इस पहल के तहत विनय खंड-5 स्थित टीसीआई सेंटर के पास और बेल्हा गांव में कंबल, पेंट-शर्ट, महिलाओं और बच्चों के वस्त्र तथा खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि अधिक से अधिक लोगों तक राहत पहुंचाई जा सके। बच्चों के लिए वस्त्र और खाद्य सामग्री वितरण किया महिला प्रभारी नीलम सिंह ने इस दौरान कहा कि महिलाओं और बच्चों के लिए वस्त्र और खाद्य सामग्री की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि समिति समय- समय पर इस तरह के सेवा कार्य आयोजित कर सामाजिक सहयोग की मिसाल कायम करती है। ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम में समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। इनमें सचिव संजय निगम, संगठन सचिव अरुण कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, अजय सिंह, ओम प्रकाश, महिला प्रभारी नीलम सिंह, पुष्पा तिवारी, पूनम गुप्ता, शशि निगम, प्रियंका शुक्ला, कंचन यादव, बीना शर्मा, पुष्पलता तिवारी, श्रुति श्रीवास्तव, सुधा श्रीवास्तव, डॉ. चित्रा सक्सेना और प्रमोद मिश्रा शामिल थे।


https://ift.tt/NGUtIDq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *