लखीमपुर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। गिट्टी-मौरंग की डिलीवरी के बाद ड्राइवर और उसका सहयोगी दुकान लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक स्टेयरिंग से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे ड्राइवर और उसका सहयोगी दब गए। दोनों दर्द से तड़पने लगे। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े। ड्राइवर को तो तुरंत निकाल लिया गया, लेकिन उसका सहयोगी बुरी तरह फंसा रहा। वह चिल्ला रहा था। आधे घंटे तक उसे बाहर निकालने की मशक्कत चलती रही। किसी तरह 25 लोगों ने मिलकर 15 कुंतल वजनी ट्रैक्टर को सीधाकर उसे बाहर निकाला। तुरंत CHC ले जाया गया। रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है। मामला मझगई थाना क्षेत्र का है। पहले देखें हादसे की 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला मझगई गांव निवासी बजड़ी–मौरंग व्यापारी अय्यूम खान (35) सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान लेकर छेदुई पतिया गए थे। सामान उतारकर जब वे वापस लौट रहे थे, तो बुधवार दोपहर में मुर्गहा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक अय्यूम और उसका सहयोगी अनुज कुमार (18) ट्रैक्टर के नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई। आसपास काम रहे लोग हादसा देखकर दौड़ पड़े। अय्यूम को करीब 5 मिनट में ही बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अनुज ट्रैक्टर के नीचे ही दबा रहा। उसकी बॉडी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में बुरी तरह फंस गई। वह दर्द से तड़पता रहा। जल्द बाहर निकालने की गुहार लगाता रहा। करीब 25 ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह ट्रैक्टर को उठाया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद अनुज को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद घायलों को तुरंत सीएचसी पलिया ले जाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने अनुज की हालत गंभीर बताई। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल से घर ले आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मामले की जांच कर रही है। “बचाओ-बचाओ” की आवाज सुनाई दी बचाने वाले बल्लीपुर के विकास ने बताया कि हम लोग खेत में काम कर रहे थे, तभी “बचाओ-बचाओ” की आवाज सुनाई दी। हम तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई थी और दो लोग उसके नीचे दबे थे। वहां 7–8 लोग मौजूद थे जो उन्हें निकालने की कोशिश कर रहे थे। करीब 5 मिनट में एक व्यक्ति को बाहर निकाल लिया गया। दूसरा व्यक्ति बुरी तरह फंसा हुआ था, इसलिए सड़क से गुजर रहे लोगों की मदद ली गई। उनकी मदद से ट्रैक्टर को उठाकर दूसरे व्यक्ति को भी निकाल लिया गया। सभी ग्रामीणों ने मिलकर दोनों को बचा लिया। इंस्पेक्टर राजू राव ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है, लेकिन अब तक थाने में किसी भी तरह की लिखित तहरीर या शिकायत नहीं दी गई है। ………………. ये खबर भी पढ़ें… मैरिज हॉल पर बुलडोजर चलता देख रोईं महिलाएं:चिल्लाईं- हमें बेघर कर दिया; बरेली में दूसरे दिन भी सपा नेताओं की बिल्डिंग गिराई गई बरेली में सपा नेता मो. राशिद और सरफराज वली के मैरिज हॉल पर लगातार दूसरे दिन बुलडोजर चला। करीब 10 घंटे तक दोनों की प्रॉपर्टी ढहाई गई। राशिद के मैरिज हाॅल का फ्रंट हिस्सा तोड़ दिया गया। सरफराज के मैरिज हॉल की बाउंड्री और आगे का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा गिराया गया। दूसरे दिन की कार्रवाई बुधवार की शाम करीब छह बजे रोक दी गई। अब इन दोनों जगह पर आगे बुलडोजर नहीं चलेगा। दोनों मैरिज हॉल अगल-बगल बने हैं। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/VyTxhuk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply