देवरिया में तरकुलवा थाना क्षेत्र के हरपुर निजाम टोला हनुमानगंज निवासी 52 वर्षीय रविन्द्र सिंह की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। बुधवार देर रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। यह दुर्घटना बुधवार देर शाम कंचनपुर-पथरदेवा मुख्य मार्ग पर स्थित हनुमानगंज चौराहा पार करते समय हुई। एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन ने उन्हें तेज रफ्तार में टक्कर मार दी, जिससे रविन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी पथरदेवा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। देवरिया से भी हालत नाजुक होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। मृत्यु की पुष्टि होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक रविन्द्र सिंह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। वह मेहनत-मजदूरी एवं खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। एक वर्ष पूर्व उनकी पत्नी मनोरमा देवी का भी निधन हो चुका था। उनके पीछे चार बेटियाँ हैं—जिनमें से एक की शादी हो चुकी है, जबकि रूबी, श्वेता और संजना अभी अविवाहित हैं।
https://ift.tt/Pm1lkyh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply