मेरठ में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी से ग्रामीणों ने आधी रात को निकाह करा दिया। मंगलवार की रात को प्रेमी अपने तीन साथियों के साथ प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा। प्रेमिका के परिवार वाले बाहर गए थे। वह घर पर अकेली थी। देर रात गांव वालों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान प्रेमी के दो साथी मौके पाकर भाग गए। प्रेमी को पकड़ लिया गया। इसके बाद युवती के परिजनों को रात में बुलाया गया। फिर दोनों का रात में ही निकाह करा दिया। दूल्हा-दुल्हन को नकदी देकर रवाना किया। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पूरा मामला परीक्षितगढ़ के गांव इकला रसूलपुर का है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला
मंगलवार रात मवाना के मोहल्ला गाढ़ा चौक निवासी अलफाज अपने तीन साथियों के साथ अपनी प्रेमिका मुंतहा परवीन के गांव इकला रसूलपुर में आया था। प्रेमिका के परिवार के लोग मेरठ में आंखों की जांच कराने गए थे। रात में वह प्रेमिका के घर पहुंचा। प्रेमी को प्रेमिका से मिलने घर में जाते हुए ग्रामीणों ने देख लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान प्रेमी के तीन साथी चकमा देकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने प्रेमी अलफाज से पूछताछ की तो उसने कहा कि प्रेमिका से बहुत प्यार करता है। दोनों 3 साल से एक दूसरे को जानते है। आज घर पर कोई नहीं था। इसलिए मिलने आया था। पड़ोसियों ने पकड़ा और घरवालों को बुलाया
पड़ोसियों ने तभी फोन करके दोनों के परिजनों को मौके पर बुला लिया। देर रात युवक के परिजन गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा- दोनों का निकाह कराया जाएगा। लेकिन युवक के पक्ष के लोग मामले से पल्ला झाड़ने लगे। इस पर युवती के परिजन और ग्रामीण निकाह पढ़ाने की बात पर अड़ गए। तुरंत लगी दुल्हन के मेंहदी
काफी देर बाद दोनों के बीच आपसी समझौता होने पर गांव में सभी की मौजूदगी में प्रेमी और प्रेमिका का मौलाना ने निकाह पढ़ाया। आनन-फानन में दुल्हन को सजाया गया। उसे मेंहदी लगाई गई, शादी का जोड़ा लाया गया। सभी रस्में कराई गईं। इसके बाद दुल्हन की विदाई के समय दूल्हे को नकदी देकर रुख्सत किया। मवाना आने पर दुल्हन का ढोल बजाकर स्वागत किया है। इस दौरान डांस भी हुआ है। प्रधान ने कहा- आपसी सहमति से शादी हुई
इस संबंध में ग्राम प्रधान पति शरीफ ने बताया- लड़के पक्ष के निकाह के लिए कुछ समय मांगा, मगर लड़की पक्ष ने कोई भी मोहलत देने से इनकार कर दिया। बात न मानने पर पुलिस में जाने की चेतावनी दी। इसके बाद दोनों पक्षों के आपसी सहमती से निकाह करा दिया गया। —————– ये खबर भी पढ़ें… सहारनपुर में बारातियों ने दूल्हे की गर्लफ्रेंड को जमकर पीटा:कपड़े फाड़ दिए; बोली- मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, अब शादी कर रहा है सहारनपुर में हो रही एक शादी में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक लड़की खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताने लगी। वह अपने कथित प्रेमी की शादी रुकवाने पहुंची थी। हंगामा बढ़ता देख बारातियों ने युवती को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। कपड़े भी फोड़ दिए। महिला ने कहा- प्रेमी ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है, अब वो शादी कर रहा है। मैं उसको किसी ओर का होने नहीं दूंगी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/SJaKiQo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply