कैमूर में एक युवक की कथित पिटाई के बाद मौत हो गई है। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक मुंशी कुमार के भाई श्रीकांत कुमार ने बताया कि मुंशी तेलारी बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था, तभी कूड़ारी मोड़ पर उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा। श्रीकांत ने कहा कि उनके भाई की बाइक पर दो लोग सवार थे, लेकिन हमला इतना अचानक हुआ कि वे बचाव नहीं कर पाए। परिजनों के अनुसार, हमलावरों की संख्या एक दर्जन से अधिक थी, जिनमें राजेश बिंद का नाम प्रमुख है। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद झगड़ा शांत हुआ। घायल मुंशी को ट्रैक्टर से घर लाया गया, जहां उसने घटना की जानकारी दी। इसी दौरान उसकी छाती में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया। अस्पताल ले जाने के समय हुई मौत परिवार के सदस्य उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही मुंशी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पिटाई इतनी गंभीर थी कि वह बुरी तरह घायल हो गया था। पोस्टमॉर्टम के लिए भभुआ ले आए घटना की सूचना मिलते ही परिजन शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भभुआ ले आए और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। श्रीकांत कुमार ने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित हमला था, न कि कोई साधारण विवाद। उन्होंने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई थी भभुआ DSP मनोरंजन भारती ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भलुआ गांव की ओर से आ रहे दो बाइक सवारों की टक्कर हो गई थी। जिस व्यक्ति (राजेश) को चोट लगी थी, उसने अपने गांव के कुछ लोगों को बुला लिया। इसके बाद मारपीट हुई, जिसमें घायल लोग घर चले गए। पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। डीएसपी ने बताया कि इस घटना में मुंशी कुमार की मौत हो गई, जबकि अमावस पासवान घायल हो गया। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। मुख्य आरोपी राजेश बिंद को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की उचित कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/5gaK2uC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply