यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने नई दिल्ली से हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे गर्मियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी, खासकर यूपी और बिहार रूट पर सफर करने वाले लोगों को इस ट्रेन का लाभ मिलेगा। इस समर स्पेशल ट्रेन का नंबर 04052/04051 है। ये गाड़ी नई दिल्ली- हावड़ा- नई दिल्ली। ये गाड़ी नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। वहीं ये गाड़ी हावड़ा से 25 मार्च 2026 को चलेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव इस स्पेशल ट्रेन का गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, गोविंदपुरी (कानपुर), प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, किउल, झाझा, जसीडीह, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान और बैंडेल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। कानपुर-प्रयागराज यात्रियों के लिए ट्रेन की अहम टाइमिंग ये गाड़ी कानपुर सेंट्रल की जगह गोविंदपुरी (कानपुर): रात 2:40 बजे पहुंचेगी और 2:45 बजे चलेगी। जबकि प्रयागराज जंक्शन सुबह 5:55 बजे आगमन करेगी, 6:05 बजे प्रस्थान करेगी
इस गाड़ी में सेकेंड एसी का एक कोच, थर्ड एसी के 2 कोच और स्लीपर के 10 कोच और जनरल के 4 कोच लगाए गए है। यह स्पेशल ट्रेन त्योहार और सीजनल भीड़ को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है। इससे वेटिंग टिकट की समस्या कम होगी और लंबी दूरी के यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply