DniNews.Live

सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में की सप्तमी पूजा:प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति के लिए विशेष अनुष्ठान में शामिल हुए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध देवीपाटन मंदिर पहुंचे। उन्होंने चैत्र नवरात्रि के सप्तमी पर्व पर मां पाटेश्वरी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति के लिए विशेष अनुष्ठान में भाग लिया। निर्धारित समय से कुछ देर बाद मंदिर पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूजा के बाद उन्होंने पीर रतननाथ जी दलीचे पर भी दर्शन कर आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित आवास में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। देखिए 3 तस्वीरें… मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कुछ समय के लिए आम श्रद्धालुओं के दर्शन रोके गए, हालांकि उनके मंदिर में प्रवेश के बाद व्यवस्थाएं सामान्य कर दी गईं और श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारू रूप से चलता रहा। इस दौरे के दौरान एडीजी गोरखपुर जोन, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। इस मंदिर में कुछ समय प्रवास के बाद मुख्यमंत्री अन्य कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *