लखनऊ में सपाइयों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। हजरतगंज चौराहे पर मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगाकर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प हो गई। पुलिस ने सभी को टांगकर बस में डाला और ईको गार्डन में छोड़ दिया। सपा कार्यकर्ता जीतू कश्यप ने कहा- बीजेपी सरकार जनेश्वर मिश्र पार्क को बर्बाद करना चाहती है। सपा कार्यकर्ता हाथों में पर्यावरण संरक्षण के नारे लिखे तख्ती लेकर पहुंचे थे। उन्होंने – ‘पर्यावरण बचाने निकले हैं आओ हमारे साथ चलो, ‘भाजपा सरकार मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। बढ़ती AQI पर चिंता जताई। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच में जमकर धक्का मुक्की और नोक झोंक हुई। 3 तस्वीरें देखिए… जनेश्वर मिश्र पार्क को मिटाने काे मिटाने की साजिश प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ता जीतू कश्यप ने कहा- सरकार जनेश्वर मिश्र पार्क को मिटाने का काम कर रही है। सपा सरकार में अखिलेश यादव के द्वारा यह पार्क बनाया गया था, जिसमें लाखों की संख्या में पेड़ पौधे लगाए गए हैं। यह पौधे शहर वासियों के लिए ऑक्सीजन प्लांट का काम कर रहे हैं। मगर यह सरकार पेड़ों को काट रही है, जिससे बड़ी मात्रा में वायु प्रदूषण फैलेगा। शहर वासियों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाएगी। विकास का काम खटक रहा है अंकित ने कहा- भाजपा सरकार जनेश्वर मिश्र पार्क को बर्बाद कर रही है, विकास का काम इनको खटक रहा है। यह लोग हर जगह व्यापार करते हैं। जो पार्क आम जनता की हित के लिए उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बनाया गया था। उसका दुरुपयोग हो रहा है।पहले जनेश्वर मिश्र पार्क को शादी और पार्टी के लिए दिया गया, जिसमें तमाम तरह की गंदगी और अव्यवस्था फैल रही है। अब पेड़ कट रहे हैं। हम समाजवादी लोग पर्यावरण को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। आगे भी लड़ाई जारी रहेगी। —————– यह खबर भी पढ़िए… STF का फरार सिपाही लखनऊ में गिरफ्तार:कफ सिरप मामले में तलाश थी, बाहुबली धनंजय सिंह के साथ तस्वीरें; सरगना पार्टनर संग दुबई भागा STF का बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह आखिरकार लखनऊ से गिरफ्तार हो गया। STF ने मंगलवार को उसे पकड़ा। एक दिन पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। आलोक कोडीन युक्त नशीले कफ सिरप मामले में फरार था। पूर्वांचल के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ उसकी कई तस्वीरें हैं। पूरी खबर पढ़ें
https://ift.tt/ueHavz8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply