DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सरकारी जमीन पर कब्जे का प्रयास, अवैध निर्माण ध्वस्त:नगर निगम ने हंगामे के बीच की कार्रवाई, पुलिस बुलानी पड़ी, निर्माण सामग्री जब्त

आगरा नगर निगम ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जे के प्रयास को विफल कर दिया। निर्माणकर्ता द्वारा हंगामा किए जाने के कारण मौके पर तनावपूर्ण हालात बन गए। नगर निगम अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। नगर निगम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करते हुए निर्माण सामग्री जब्त कर ली। 830 वर्गमीटर जमीन पर कब्जे का प्रयास मौजा नरायच स्थित नगला रामबल में गाटा संख्या 2005 के अंतर्गत नगर निगम की 830 वर्ग मीटर बंजर जमीन पर सुबोध नाम के व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से भवन निर्माण शुरू कराया गया था। मंगलवार को जानकारी मिलने पर नगर निगम ने तत्काल निर्माण रुकवाया और सुबोध को जमीन के स्वामित्व से संबंधित कागजात लेकर निगम कार्यालय बुलाया था। नगर निगम की टीम पहुंची
आदेश को दरकिनार करते हुए सुबोध नगर निगम तो नहीं पहुंचा, उसने उसने 50 से अधिक मजदूर लगाकर तेजी से दीवार निर्माण शुरू करा दिया। मामले की सूचना मिलने पर सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता को टीम एवं प्रवर्तन कर्मचारियों के साथ मौके पर भेजा।
निगम टीम ने जब निर्माण कार्य रोकने को कहा तो निर्माणकर्ता ने भूमि को अपना बताते हुए विवाद और हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात गंभीर होते देख राजस्व निरीक्षक ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस सहायता बुलाई। पुलिस बल पहुंचने पर स्थिति नियंत्रण में आई। इसके बाद निगम टीम ने अवैध निर्माण को मौके पर ही ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पड़ी ईंटें और अन्य निर्माण सामग्री जब्त कर ली गई। निगम अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकारी भूमि पर दोबारा कब्जे की कोशिश की गई तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। नरायच प्रथम में की गई कार्रवाई इसी नीति के अनुसार है। नगर निगम निरंतर निगरानी कर रहा है और जहाँ भी अवैध निर्माण या कब्जे की कोशिश मिलेगी, तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त


https://ift.tt/p4R1J0P

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *