यूपी के बांदा में शादी के महज 31वें दिन ही वेटिनरी डॉक्टर (पशु चिकित्सक) की पत्नी अपने फोटोग्राफर ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। साथ में ससुराल से करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नगद भी ले गई। घटना 22 मार्च की रात की है, पर लोकलाज के कारण डॉक्टर ने तीन दिन के बाद पत्नी, उसके ब्वॉयफ्रेंड और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस लड़के मायके पक्ष से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। पीड़ित डॉक्टर ने बताया- एक महीने पहले ही शादी हुई थी, तब तक सब ठीक था। पत्नी के भागने के बाद उन्हें मायके से पता चला कि आरोपी फोटोग्राफर के साथ उसका 2 साल से अफेयर था। 23 मार्च की सुबह जब वे सोकर उठे तो पत्नी कमरे में नहीं थी। पूरा मकान छाना मारा, पर कहीं नहीं मिली। मोहल्ले के लोगों ने बताया- देर रात मकान के बाहर उन्होंने एक कार से तीन युवकों के पत्नी को भागते हुए देखा था। घटना जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर कालिंजर थाना क्षेत्र की है। अब पूरा मामला सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए…
कलिंजर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी दाता राम पटेल के बेटे प्रांशु पटेल की शादी 19 फरवरी को घर से 16 किलोमीटर दूर स्थित नरैनी थाना क्षेत्र के भवई गांव निवासी शिवनारायण पटेल की बेटी नीलम से हुई थी। शादी के बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था। प्रांशु ने बताया- 23 मार्च की सुबह वह सोकर उठे तो पत्नी कमरे में नहीं थी। पूरे घर में ढूंढा, पर कहीं पता नहीं चला। घर की तलाशी ली तो करीब 25 लाख रुपए के गहने और नगद गायब थे। आलमारी का सामान भी बिखरा हुआ था। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। मोहल्ले वालों ने बताया- 22 मार्च की रात एक से डेढ़ बजे के बीच उन्होंने मेरे मकान के बाहर एक कार में 3 युवकों के साथ पत्नी को भागते हुए देखा था। मैंने मायके में फोन किया तो नीलम वहां पर भी नहीं थी। काफी दबाव देने पर मायके वालों ने बताया- पिछले करीब दो साल से नीलम का एक फोटोग्राफर लड़के से अफेयर चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, पर नीलम का परिवार इसके लिए राजी नहीं हुआ। प्रांशु ने बताया- शादी के समय नीलम के अफेयर की बात उसके परिवार वालों ने छिपाई थी। अगर पता होता तो वे शादी के लिए इनकार कर देते। 25 मार्च को उन्होंने नीलम,उसके ब्वॉयफ्रेंड और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ कलिंजर थाने में लिखित शिकायत की है। फैमिली फंक्शन के बहाने ब्वॉयफ्रेंड को रेकी के लिए बुलाया था
प्रांशु ने बताया- नीलम पहले से ही भागने की फिराक में थी। पता चला है कि शादी के बाद घर के एक फैमिली फंक्शन में नीलम ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को फोटोग्राफी करने के बहाने बुलाया था, ताकि वह मकान की रेकी कर सके। प्रांशु के ससुर लेखपाल
प्रांशु अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। उसके पिता दाता राम पटेल ठेकेदार हैं। लड़की के पिता शिव नारायण लेखपाल हैं। प्रांशु वेटिनरी डॉक्टर है। जबकि नीलम ने आईटीआई कर रखा है। प्रांशु का एक छोटा भाई है, जिसकी अब तक शादी नहीं हुई है। वह पढ़ाई कर रहा है। थाना कालिंजर के प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया- पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है और मोबाइल फोन के जरिए लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि जिस युवक पर संदेह जताया जा रहा है, वह पहले भी परिवार के संपर्क में आ चुका था। जल्द ही युवती का पता लगाकर उसे बरामद कर लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। ——————————— ये खबर भी पढ़िए… मैंने तुझसे बेपनाह प्यार किया, लेकिन तूने कदर नहीं की:मौत से पहले फेसबुक पर बनाया VIDEO, मैनपुरी में कारपेंटर ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
मैनपुरी में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक कारपेंटर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से कुछ ही दिन पहले उसने फेसबुक पर दो वीडियो भी पोस्ट किये। जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में कारपेंटर ने कहा- मेरी जिंदगी तबाह करने वाली.. मैं तो तुझसे बेपनाह प्यार किया था, पर तूने मेरे प्यार की क्रद नहीं जानी। मैंने तुझसे मांगा भी क्या था। बस दो पल की जिंदगी, पर तूने मुझे मौत दे दी। जा तू खुश रह…। एक अन्य वीडियो में कारपेंटर ने वीडियो में अपनी मौत का जिम्मेदार अपने सास-ससुर और पत्नी को ठहराया। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply