DniNews.Live

मऊ सहकारी बैंक अब घाटे से उबरकर मुनाफे में-ऊर्जा मंत्री:एके शर्मा बोले- किसानों को ऋण उपलब्ध कराने में सहकारी तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका

मऊ नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के चौथे वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एके शर्मा शामिल हुए। उन्होंने बताया कि बैंक कई वर्षों के घाटे से उबरकर अब लाभ की स्थिति में पहुंच गया है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिला सहकारी बैंक लगातार बेहतर कार्य कर रहा है और आने वाले समय में इसके प्रदर्शन में और सुधार होगा। उन्होंने कहा कि सहकारी तंत्र ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को ऋण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अधिवेशन में वाल्मीकि त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान बिजली मीटर से जुड़ी समस्याओं पर मंत्री ने कहा कि ऐसी कोई बड़ी समस्या नहीं है, और यदि कहीं दिक्कत हो तो उन्हें अवगत कराया जाए। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया कि यह बैंक का चौथा वार्षिक अधिवेशन है, जिसके माध्यम से बैंक अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा करता है। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *