DniNews.Live

कौशांबी में गैस एजेंसी पर सिलेंडर से गैस चोरी:ग्राहकों को 2-3 किलो कम गैस, 1000 रुपये लेने का आरोप

कौशांबी में गैस सिलेंडर से गैस चोरी और तय कीमत से अधिक पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। करारी चौराहे स्थित आधुनिक गैस एजेंसी (भारत गैस कंपनी) पर उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें सिलेंडर में 2 से 3 किलोग्राम कम गैस दी जा रही है और सरकारी दर के बजाय 1000 रुपये वसूले जा रहे हैं। पंकज कुमार, लालचंद्र, बहोरी लाल, बृजेश, असफाक, नजीर और सुनीता देवी सहित कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है। उनका आरोप है कि एजेंसी के बरलहा स्थित गोदाम से मिलने वाले सिलेंडरों में गैस कम होती है। साथ ही, एजेंसी के कर्मचारी निर्धारित मूल्य से अधिक 1000 रुपये प्रति सिलेंडर ले रहे हैं। जब कुछ ग्राहकों ने इस घटतौली और अधिक वसूली का विरोध किया, तो एजेंसी के कर्मचारियों ने कथित तौर पर कहा कि उनका सिलेंडर रख लिया जाएगा और जब उपलब्ध होगा तब दिया जाएगा। कुछ ग्राहक डरकर कम गैस और अधिक कीमत पर सिलेंडर ले गए, जबकि कुछ ने विरोध जारी रखा। विरोध बढ़ने पर कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद कर्मचारियों को कुछ देर के लिए एजेंसी छोड़कर हटना पड़ा। इस संबंध में जब एजेंसी के जिम्मेदार कामरान से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनसे बातचीत नहीं हो सकी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *