कानपुर के बिधनू क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में बुधवार को लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखा। सुहेल देव आर्मी के नेतृत्व में परिजन और ग्रामीण कानपुर-सागर हाईवे पर पहुंचे और जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते यातायात बाधित नहीं होने दिया गया। प्रदर्शन करने वालों ने हाईवे किनारे बैठकर बिधनू पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने बिधनू पुलिस मुर्दाबाद… आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई हो…. बेटी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं… जैसे नारे लगाए। सूचना मिलते ही घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव सर्किल फोर्स और पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसीपी बोले – पीड़िता की पहचान उजागर करने गलत घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि कानपुर-सागर हाइवे पर यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। भीड़ को देखते हुए सर्किल फोर्स ने साथ पीएसी बल को तैनात किया गया है। पीड़िता की पहचान उजागर करना गलत बात है। ऐसा करने वालों पर एक्शन लेंगे। एसीपी बोले – पीड़िता की पहचान उजागर करने गलत घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि कानपुर-सागर हाइवे पर यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। भीड़ को देखते हुए सर्किल फोर्स ने साथ पीएसी बल को तैनात किया गया है। पीड़िता की पहचान उजागर करना गलत बात है। ऐसा करने वालों पर एक्शन लेंगे।

Leave a Reply