हरियाणा में करनाल के घरौंडा में आज सुबह (बुधवार को) नेशनल हाईवे- 44 पर एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें रॉन्ग साइड से आए एक बेकाबू ट्रक ने 3 वाहनों को टक्कर मार दी। यह ट्रक बस से टकराकर कार और बाइक को कुचलता हुआ पलट गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी हाउस भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वालों में 2 लोग करनाल के हैं। इनमें एक का नाम संजीव और दूसरे का नाम विशाल है। एक एडीसी ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर था और एक खेल डिपार्टमेंट में काम करता था। अन्य 2 की पहचान लोग यूपी के अलीगढ़ के पिता-पुत्र के रूप में हुई है। हादसे के बाद के PHOTOS… प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे हुआ हादसा… कार निकालने के 2 PHOTOS… यात्री बोला- मैं बस में पीछे बैठा था, तभी झटका लगा
बस सवार यात्री हरजीत सिंह ने बताया कि वह दिल्ली से अमृतसर जा रहा था और पंजाब रोडवेज की बस में सवार था। अचानक एक जोरदार झटका लगा और बस रुक गई। बाहर देखा तो एक ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि सवारियों को थोड़ी बहुत चोटें आईं। ट्रक करनाल की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा था। उसने पहले कार और फिर बाइक वालों को टक्कर मारी। पुलिस ने बताया कि कार में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले बलबीर (52) और उनका बेटा बूवन (20) सवार थे। दोनों दिल्ली से लुधियाना किसी काम से जा रहे थे। इनके अलावा बाइक पर सवार करनाल के संजीव और विशाल की भी इस हादसे में मौत हो गई। बाइक सवारों की भी मौत
बाइक पर सवार संजीव कुमार (46) खेल डिपार्टमेंट और विशाल (40) एडीसी ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर था। विशाल घरौंडा में हनुमान मंदिर और संजीव कोहंड का रहने वाला था। कार सवार अलीगढ़ के रहने वाले थे। दोनों पिता-पुत्र दिल्ली नंबर की गाड़ी में सवार थे। विशाल-संजीव दोनों के दो-दो बच्चे
संजीव के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। बेटा 11वीं में है, जबकि बेटी 8वीं क्लास में है। वहीं, विशाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी तीनों बहनें शादीशुदा हैं। घटना के बाद विशाल का पूरा परिवार घरौंडा हॉस्पिटल में बैठा मिला। बताया गया कि लगभग 3 साल पहले ही विशाल की नौकरी HKRN में लगी। जबकि, संजीव प्राइवेट जॉब में था। विशाल के परिवार में उसका बेटा आयुष है, जो बीटेक कर रहा है। और बेटी तन्वी, जो 10वीं कक्षा में पढ़ती है।
https://ift.tt/MRuGjXK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply