DniNews.Live

पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर पति को मार डाला:गोरखपुर में शराब के नशे में आधी रात को घर में हुआ विवाद, मची चीख पुकार

गोरखपुर में पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस पत्नी और एक बेटे को पकड़कर पूछताछ कर रही है। वहीं, दूसरा घटना के बाद भाग गया। महिला का कहना है- मेरा पति रोज शराब पीकर घर आता था। इसके बाद वह घर में सभी से गाली-गलौज करता था। मंगलवार की रात में पति शराब पीकर घर आया था। इसके बाद उसने मुझसे गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला ने कहा- पति मुझे मारने लगा। बेटों ने इसका विरोध किया तो उनको गालियां देने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में हमने डंडे से उसकी पिटाई कर दी और पिटाई से उसकी मौत हो गई। पूरा मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित काशीराम आवास का है। अब जानें पूरा मामला काशीराम आवास के रहने वाला रमेश बेलदर मजदूरी करता था। मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे रमेश बेलदर शराब के नशे में घर आया। घर पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पत्नी से उलझ गया। पति की आदतों से परेशान होकर पत्नी और बच्चों ने पीट कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता बेलदर और बेटे पंकज बेलदर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतक के दोनों बेटे घर से फरार हो गए थे, एक बेटे को बुधवार की सुबह पुलिस ने पकड़ लिया और दूसरे की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *