DniNews.Live

औरैया डीएम का बैंकों को निर्देश:जमा ऋण अनुपात 50% तक बढ़ाएं, 30 मार्च तक ऋण वितरित करें

DM डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं एमओयू क्रियान्वयन तंत्र समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकों को जमा ऋण अनुपात (सीडी रेशियो) 50 प्रतिशत तक बढ़ाने और विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 1 अप्रैल से बंदी दिवस का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को भी कहा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बैंकों को अधिक से अधिक प्रकरणों में ऋण स्वीकृत करने और आवेदकों को ऋण हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएम फैलो को भी युवा उद्यमियों के प्रकरण बैंकों को भेजने और ऋण आवंटन में सहायता करने के लिए कहा। सभी बैंकों को 30 मार्च तक ऋण हस्तांतरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा के दौरान, जिलाधिकारी ने प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को 31 मार्च से पहले लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई कर ऋण हस्तांतरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी बैंकों से जमा ऋण अनुपात की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रदेश का जमा ऋण अनुपात लगभग 60 प्रतिशत है। जनपद में कार्यरत जिन बैंकों का जमा ऋण अनुपात 50 प्रतिशत से कम है, उन्हें अपना सीडी रेशियो 50 प्रतिशत तक करना सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि जनपद का औसत सीडी रेशियो बढ़ाया जा सके। उद्योग बंधुओं द्वारा बंदी दिवस लागू करने की मांग पर, जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में 1 अप्रैल से बंदी दिवस का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने स्थानवार बंदी दिवस की सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने के लिए भी कहा। बैठक में प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला अग्निशमन अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *