DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार:फंदे पर लटकी मिली थी, 9 साल पहले हुई थी शादी

गोपीगंज थाना क्षेत्र के पूरेगुलाबपुर में एक महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गोपीगंज बस स्टैंड से पकड़ा। प्रारंभिक सूचना में इसे आत्महत्या बताया गया था, लेकिन मायके वालों की शिकायत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-12 पूरेगुलाबपुर में 34 वर्षीय एक महिला अपने घर में मृत पाई गई थी। शुरुआती सूचना में बताया गया था कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, मृतका के मायके वालों ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2016 में गोपाल कौशल से हुई थी। उनका आरोप है कि आरोपी पति नशे का आदी था और उसने उनकी बेटी के साथ मारपीट कर उसकी जान ले ली। इस शिकायत के आधार पर गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आरोपी पति की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। 2 दिसंबर को देर रात गोपीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त गोपाल कौशल को गोपीगंज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में गोपीगंज पुलिस ने इस मामले में मात्र 24 घंटे के अंदर सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र भारती और हेड कांस्टेबल चालक राम विलास यादव शामिल थे।


https://ift.tt/WrMImGz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *