DniNews.Live

राजपूत राठौर परिवार ने 90 साल पुरानी परंपरा निभाई:चौकिया धाम में 40 फीट का लाल फरहरा फहराया

जौनपुर के मां चौकिया धाम में राजपूत राठौर परिवार ने अपनी 90 साल पुरानी परंपरा को निभाते हुए 40 फीट का लाल फरहरा फहराया। चैत्र नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर यह विशाल फरहरा मां शीतला के गुंबद पर स्थापित किया गया, जिस पर ‘जय मां शीतला’ अंकित था। इस अवसर पर जौनपुर रेलवे स्टेशन के भंडारी मोहल्ले से भक्तगण और स्थानीय निवासी नंगे पांव यात्रा शुरू करते हैं। वे जौनपुर जंक्शन से भंडारी मोहल्ले, मील चौराहा और नई सब्जी मंडी होते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ मां शीतला का जयकारा लगाते हुए धाम की ओर बढ़ते हैं। रास्ते में बढ़कर चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर शीश झुकाने के बाद सभी भक्त चौकिया धाम पहुंचते हैं। वहां पहुंचने पर भक्तगण झंडे को प्रणाम करते हैं और फिर यह विशाल फरहरा मां शीतला के गुंबद पर स्थापित किया जाता है। राजपूत राठौर परिवार और अन्य श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ मां का दर्शन-पूजन और हवन करते हैं। इस मौके पर मां शीतला चौकिया धाम मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा जी महाराज ने सभी भक्तों के माथे पर तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने इस दृश्य को ‘अद्भुत’ बताते हुए कहा कि ऐसा लगा जैसे मां की कोई अलौकिक छाया आ रही हो। मंदिर अध्यक्ष विकास पांडा, लाडू पांडा, सौरभ पांडा, राजेश पांडा, मुक्तेश्वर पांडा, मोनी पांडा, सूर्यनारायण पांडा, सुजीत पांडा और सोनू पांडा सहित पांडा परिवार ने राजपूत राठौर परिवार का स्वागत किया। उन्होंने इस 90 वर्षों की परंपरा को ‘ऐतिहासिक’ और एक गौरवशाली पल बताया। इस आयोजन में करतार सिंह, जोगेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, बली जय सिंह, भरत सिंह, सुशील सिंह, बबलू सिंह, वीर सिंह, मिथिलेश सिंह, अखिलेश सिंह सहित कई भक्तगण शामिल रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *