उन्नाव के पुरवा के मौरावां क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक पंकज की मौत हो गई। बुधवार सुबह ईंट उतारकर लौटते समय बछौरा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे पंकज ट्राली के नीचे दब गया। पंकज अपने भाई फूलचंद्र के साथ देवी जगदीशपुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट उतारकर घर लौट रहा था। बछौरा के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर बैठा पंकज ट्रॉली के नीचे दब गया। ग्रामीणों की मदद से उसे एंबुलेंस से पुरवा सीएचसी लाया गया। वहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव घर लेकर चले गए। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है। पंकज, अयोध्या और शिवकुमारी का बेटा था। उसके भाई फूलचंद्र और वेदप्रकाश तथा बहन शशि हैं। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply