DniNews.Live

चंदौली में चैती छठ महापर्व संपन्न:व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना

चंदौली जिले के अलीनगर स्थित मानसरोवर तालाब पर चैती छठ महापर्व का बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने छठ घाटों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। चैत छठ महापर्व के अंतिम दिन बुधवार सुबह से ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल था। व्रती महिलाएं घरों में प्रसाद तैयार करने में व्यस्त रहीं। सुबह होते ही गंगा और तालाबों के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुरक्षा और साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए थे। व्रतियों ने ठेकुआ, फल, गन्ना और नारियल सहित अन्य पारंपरिक प्रसाद के साथ सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे चौकी की पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही इस व्रत का विधिवत समापन हो गया। अर्घ्य के बाद व्रती महिलाओं ने घाट पर ही हवन-पूजन कर अपने संकल्प को पूरा किया और लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया। व्रती महिला पूजा, अर्चना और सरिता देवी ने बताया कि वे लोकमंगल और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए हर साल चैत माह में छठ व्रत करती हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *