आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल बुधवार को राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि अयोध्या आने का उद्देश्य धार्मिक दर्शन के साथ विभागीय बैठक और कुछ निजी कार्य भी हैं। 10 अप्रैल तक चलेगी लॉटरी प्रक्रिया
मंत्री ने बताया कि शराब दुकानों के रिनीवल का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि लॉटरी प्रक्रिया जारी है, जो 10 अप्रैल तक चलेगी। उन्होंने कहा कि करीब 95 प्रतिशत दुकानों का विस्थापन पूरा हो चुका है, शेष कार्य अगली लॉटरी में पूरा कर लिया जाएगा। राम मंदिर क्षेत्र और पंचकोसी में शराबबंदी जारी
उन्होंने स्पष्ट किया कि राम मंदिर क्षेत्र और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में पहले से लागू शराबबंदी यथावत है। इस मध्य निषेध क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। 58 हजार करोड़ से अधिक राजस्व का अनुमान
आबकारी मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंत तक प्रदेश को 58 हजार करोड़ रुपए से अधिक राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है, जो अब तक का ऐतिहासिक आंकड़ा होगा। मॉडल शॉप पर जोर, अवैध शराब पर सख्ती
उन्होंने बताया कि जिन दुकानों के पास पर्याप्त स्थान है, उन्हें मॉडल शॉप में बदला जाएगा। साथ ही हाल की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं और प्रदेश में अवैध शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने का दावा किया।

Leave a Reply